‘पहले लाइसेंस मिलने दो…’, SUV जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी प्राइज के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए SUV जीतने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि वह अभी कार नहीं चला सकते. युवा बल्लेबाज ने बताया कि अगले तीन साल तक उनके पिता कार चलाएंगे.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टूर्नामेंट के दौरान मिली टाटा सिएरा (SUV गाड़ी) को लेकर को मजेदार प्रतिक्रिया दी है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव ने गाड़ी चलाने को लेकर एक बड़ी बात कही है. वैभव ने कहा कि जब ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा तब इस गाड़ी को चलाउंगा. तब तक यह गाड़ी पापा ही चलाएंगे.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में सूर्यवंशी ने कहा, “मैं इसे और तीन साल तक अपने पास रखूंगा. पहले मुझे लाइसेंस मिल जाने दो, फिर मैं इसे चलाऊंगा. तब तक मेरे पापा इसे चलाएंगे और मैं उनके बगल में बैठूंगा.”

आईपीएल 2026 में वैभव ने जीता कई अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीए 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 237.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. टूर्नामेंट में साबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी के कारण वैभव को टाटा सिएरा की गाड़ी मिली. इसके अलावा उन्हें सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप भी दिया गया. वैभव ने इस सीजन में 776 रन बनाए. इसके साथ ही वैभव को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ सीजन का भी अवॉर्ड दिया गया.

मानसिक तैयारी को लेकर क्या बोले वैभव?

इंटरव्यू के दौरान राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने वैभव से उनकी मानसिक तैयारी और ‘मैनिफेस्टेशन’ को लेकर भी सवाल किया. इस पर युवा बल्लेबाज ने बताया कि वह मैच से पहले अपने दिमाग में अलग-अलग परिस्थितियों की कल्पना करते हैं और खुद को उसके लिए तैयार करते हैं.

वैभव ने कहा, “मैं अपने कमरे में बैठकर सोचता हूं कि किसी खास गेंदबाज के खिलाफ कैसे खेलूंगा, दबाव की स्थिति में क्या करूंगा. इससे काफी मदद मिलती है और मानसिक मजबूती बढ़ती है. हम शरीर को ट्रेन करते हैं, लेकिन दिमाग को मजबूत रखना भी उतना ही जरूरी है. अगर आप IPL फाइनल खेल रहे हैं और टीम को जीत दिलानी है, तो मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद जरूरी है.”

इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी निगाहें

कम उम्र में परिपक्व सोच और मैदान पर बेखौफ बल्लेबाजी के दम पर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी अलग पहचान बनाई है. अब क्रिकेट जगत की नजरें उनके इंटरनेशनल डेब्यू पर टिकी हुई है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया खास वीडियो

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola