जब मैदान पर उतरे एक ही जन्मदिन वाले दो भारतीय गेंदबाज, भारत-जिम्बाब्वे मैच में बना क्रिकेट का दुर्लभ संयोग

Updated:
विज्ञापन
मयंक यादव और अशोक शर्मा (एक्स)

मयंक यादव और अशोक शर्मा (एक्स)

Mayank Yadav and Ashok Sharma: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज जीत के साथ शुरुआत की. पहले मैच में मयंक यादव की वापसी और अशोक शर्मा के डेब्यू के साथ भारतीय क्रिकेट में एक दुर्लभ संयोग देखने को मिला.

विज्ञापन

Mayank Yadav and Ashok Sharma Unique Record: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज का शानदार जीत के साथ किया. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने न सिर्फ मैदान पर दबदबा बनाया, बल्कि एक ऐसा दुलर्भ संयोग बनाया, जो इससे पहले भारतीय क्रिकेट में कभी देखने को नहीं मिला था. इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मयंक यादव ने करीब दो साल के लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की, जबकि युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया.

दो भारतीय गेंदबाजों का एक जन्म तारीख से खास कनेक्शन

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय कप्तान ने नई गेंद की जिम्मेदारी मयंक यादव और अशोक शर्मा को सौंपी. जैसे ही दोनों गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत की, एक अनोखा संयोग सामने आया. मयंक यादव और अशोक शर्मा दोनों का जन्म 17 जून 2002 को हुआ है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका बना, जब एक ही तारीख और एक ही साल जन्मे दो गेंदबाजों ने किसी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए नई गेंद संभाली. यह संयोग अपने आप में बेहद खास था, क्योंकि आमतौर पर एक ही जन्म तारीख वाले खिलाड़ियों का एक साथ खेलना भी दुर्लभ होता है, लेकिन दोनों का नई गेंद से भारतीय पारी की शुरुआत करना एक खास उपलब्धि बन गया.

विश्व क्रिकेट में तीसरी बार बना ऐसा रिकॉर्ड

क्रमखिलाड़ी जोड़ीदेश / टीममुकाबलाजन्म तिथि
1टाइमजीन रापी और मैथ्यू फाटियासमोआसमोआ बनाम फिजी (2023)30 अगस्त 2003
2एडवर्ड टेलर और गुइलेर्मो अबुर्तोचिलीचिली (2023)29 फरवरी 1984
3मयंक यादव और अशोक शर्माभारत / टीमअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (हालिया मुकाबला)17 जुन 2002

मयंक यादव की शानदार वापसी, पहली गेंद पर मिला विकेट

लंबे समय बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे मयंक यादव ने अपनी वापसी को यादगार बना दिया. उन्होंने मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल कर जिम्बाब्वे के बल्लेबाजी क्रम को झटका दिया. मयंक ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 18 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए. उनकी तेज रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ ने जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया.

डेब्यू मैच में अशोक शर्मा ने भी दिखाया दम

दूसरी ओर, युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपने डेब्यू मुकाबले में प्रभावित किया. हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने दबाव के बीच शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 29 रन दिए. उनकी किफायती गेंदबाजी ने जिम्बाब्वे को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में अहम भूमिका निभाई.

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 125 रन ही बना सकी. जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा बेहद आसानी से किया और सिर्फ 13.2 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहले T20I की जीत के साथ भारत ने सीरीज में बढ़त बना ली है. वहीं, मयंक यादव और अशोक शर्मा की गेंदबाजी जोड़ी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट के इस अनोखे रिकॉर्ड के लिए याद की जाएगी.

इसे भी पढ़े- ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा का छात्र आंदोलन को समर्थन, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola