अवैध हथियार के साथ 8 शातिर गिरफ्तार; दो पिस्टल, 4 गोली, 2 बाइक एक कार समेत 8 फोन जब्त

Updated:
विज्ञापन
Siwan News :

जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Siwan News : बेल्ही चिमनी, हरदोपट्टी और फतेहपुर इलाके में कार्रवाई की. पकड़े गए आरोपियों में से कई का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

विज्ञापन

आंदर (सीवान) अमर नाथ शर्मा की रिपोर्ट

Siwan News : सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए आठ शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक चार पहिया वाहन, दो मोटरसाइकिल और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पकड़े गए आरोपियों में से कई का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, जिन पर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं.

तीन ठिकानों पर पुलिस की एक साथ दबिश

सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) पूरन कुमार झा ने बताया कि रविवार (7 जून 2026) को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध और शातिर लोग बेल्ही चिमनी, हरदोपट्टी और फतेहपुर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जुटे हुए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए तीनों ठिकानों पर एक साथ घेराबंदी कर दबिश दी.

ये अपराधी हुए गिरफ्तार

राहुल यादव, बिट्टू सिंह, नेहाल सिंह, रंजीत कुमार, सुजीत कुमार यादव, संदीप कुमार, पवन कुमार यादव और सुधांशु कुमार कि गिरफ्तारी हुई.

पहले से दर्ज हैं कई संगीन मामले

एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में से संदीप कुमार उर्फ गोलू, पवन कुमार, नेहाल सिंह और राहुल यादव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है. इनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट (मादक पदार्थ तस्करी), शराबबंदी कानून का उल्लंघन और जानलेवा हमले जैसे कई गंभीर कांड दर्ज हैं. पुलिस इनके अन्य कनेक्शनों को भी खंगाल रही है.

अपराधियों को एसपी की दो टूक- जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा कि सीवान जिले में अपराध और अवैध हथियारों के सिंडिकेट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून हाथ में लेने वाले तत्वों के खिलाफ बेहद कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

छापेमारी टीम में ये रहे शामिल

इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार, परिमाण्विक पुलिस अवर निरीक्षक (पु.अ.नि.) रौशन कुमार सहित आंदर थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल रहे.

Also Read : नौतन में डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन