Chaibasa News : चाईबासा रेलवे कॉलोनी के पास चटाई में लिपटा सड़ा-गला शव बरामद, हत्या की आशंका
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Jun 2026 10:24 PM
विज्ञापन
दो-तीन दिन पुराना है शव, साक्ष्य छुपाने के लिए फेंकने का अनुमान
विज्ञापन
चाईबासा.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी के समीप रविवार को चटाई में लिपटा एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीण जब शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें चटाई में लिपटा हुआ एक शव दिखा. शव से काफी तेज दुर्गंध आ रही थी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कॉलोनी के निवासियों को दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी स्थानीय स्तर पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी.पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, उक्त व्यक्ति की करीब दो से तीन दिन पहले किसी अन्य जगह पर हत्या की गयी है. इसके बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को चटाई में लपेटकर यहां सुनसान जगह पर फेंक दिया गया. मुफस्सिल और रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम मामले की छानबीन और मृतक की पहचान करने में जुट गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










