Chakradharpur News : आद्रा रेल मंडल में 8 से 14 जून तक ''''''''रोलिंग ब्लॉक'''''''', 4 जोड़ी मेमू ट्रेनें रद्द, 5 जोड़ी शार्ट टर्मिनेट

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 07 Jun 2026 8:15 PM

विज्ञापन

चक्रधरपुर-गोमो, खड़गपुर-हटिया समेत 5 एक्सप्रेस ट्रेनें गंतव्य से पहले महुदा व आद्रा में होंगी समाप्त

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

रेलवे द्वारा बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा संबंधी कार्यों के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में 8 जून से 14 जून 2026 तक रोलिंग ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है. इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा. रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में 4 जोड़ी मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि 5 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले महुदा और आद्रा स्टेशनों पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेंगी और वहीं से वापस खुलेंगी. इसके अलावा एक प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है. टाटा-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेगी. रेलवे ने यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल और लाइव स्टेटस चेक करने की सलाह दी है.

8 से 14 जून तक अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

68061/68062 आद्रा-आसनसोल-आद्रा मेमू 8 व 11जून को68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू 9, 12 व 14 जून को

68077/68078 आद्रा-भागा- आद्रा मेमू 9 व 14 जून को68079/68080 भोजुडीह -चंद्रपुरा-भोजुडीह मेमू 9, 12 व 14 जून

गंतव्य से पहले ट्रेनें यात्रा समाप्त करेंगी व खुलेंगी

18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर एक्सप्रेस

9, 12 व 14 जून को महुदा स्टेशन में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे यह ट्रेन महुदा-गोमो-महुदा के बीच रद्द रहेगी.

68055/68056 आसनसोल-टाटा-आसनसोल मेमू

10 व 13 जून को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे यह ट्रेन आद्रा-टाटा- आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू

10 व 13 जून को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस

10 व 13 जून को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे आद्रा- हटिया- आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-टाटा मेमू

11 जून को आद्रा में यात्रा समाप्त करेगी. जिससे आद्रा- आसनसोल- आद्रा के बीच रद्द रहेगी.

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेन

18601 टाटा-हटिया एक्सप्रेस

9 व 13 जून को चांडिल-पुरुलिया- केएसएक्स-मुरी के बजाय चांडिल-गुंडाबिहार-मुरी होकर परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेगी.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola