बंद कमरे का 'क्लाइमेक्स': JMM और कांग्रेस के बीच कैसे सुलझा विवाद? पढ़ें पूरी इनसाइ़ड स्टोरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 07 Jun 2026 9:30 PM

विज्ञापन

JMM के बैजनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा

Jharkhand Rajya Sabha Election: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए JMM और कांग्रेस के बीच सीटों का विवाद सुलझ गया है. भूपेश बघेल की मध्यस्थता के बाद JMM से बैजनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा उम्मीदवार होंगे. सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है. पूरी इनसाइड स्टोरी पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Rajya Sabha Election, रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही सियासी पारा हाई हो चुका है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि क्या झामुमो-कांग्रेस के बीच सब ठीक है या नहीं. क्योंकि, चुनाव के ऐलान के बाद से ही दोनों दलों के बीच खींचतान चल रहा था. हालांकि, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों दलों के बीच सहमति बन चुकी है. दोनों दलों में हुई डील के तहत झामुमो और कांग्रेस ने आपस में एक-एक सीट बांट ली है. झामुमो ने पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कम्युनिकेशन इंचार्ज प्रणव झा को मैदान में उतारा है. हालांकि यह समझौता इतना आसान नहीं था. इस समझौते को कराने में बड़ी भूमिका छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने निभाई है. राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा इन्हें विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था. दोनों कद्दावर नेताओं ने रविवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. सीएम आवास में इन तीनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटे तक बेहद गोपनीय बातचीत हुई. इसके बाद इंडिया गठबंधन की हुई एक और बैठक में मामला पूरी तरह सुलझ गया. हालांकि बंद कमरे में क्या गोपनीय बात हुई यह बाहर नहीं आ सकी.

बैठक के बाद कांग्रेस के नेताओं ने नहीं किया कोई खुलासा

शनिवार की शाम को भी भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी और ठीक अगले ही दिन रविवार को दोबारा एक घंटे की लंबी बैठक होना इस बात का साफ संकेत है कि गठबंधन के भीतर पर्दे के पीछे जरूर कोई बड़ी रणनीति बनी है. हालांकि, बैठक खत्म होने के बाद बाहर आए नेताओं ने इस बातचीत का कोई भी खुलासा नहीं किया. राजनीतिक गलियारों में यह सवाल तैरता रहा कि आखिर इस एक घंटे की सीक्रेट मीटिंग क्या बातचीत हुई?

Also Read: Ranchi: कांके डैम से गाद निकालने के लिए उतारा गया पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीन

JMM का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’

एक तरफ जहां इस सीक्रेट मीटिंग पर सस्पेंस बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पूर्व विधायक और राज्य के बड़े दलित चेहरे बैजनाथ राम को अपना उम्मीदवार घोषित कर एक बड़ा दांव चल दिया है. राजनीतिक जानकार इसे पलामू प्रमंडल में पार्टी की पैठ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं. क्योंकि, आजतक किसी भी राजनीतिक दल ने पलामू जोन से किसी भी दलित चेहरे को राज्यसभा में जगह नहीं दी है. जहां तक जीतने के चांसेस की बात है तो इंडिया गठबंधन के विधायक अगर एकजुट रहे तो जीत लगभग तय है. क्योंकि गठबंधन के पास 56 विधायकों का मजबूत आंकड़ा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी खुद सोशल मीडिया पर इस फैसले को ‘सामाजिक न्याय’ की आवाज को मजबूत करने वाला कदम बताया है. JMM के इस अचानक लिए गए फैसले और बैजनाथ राम की उम्मीदवारी के बाद राजनीति के जानकार इस कदम को बेहद महत्वपूर्ण मान रहे हैं.

आज नामांकन का आखिरी दिन, थमने वाला है इंतजार

झारखंड की दो रिक्त राज्यसभा सीटों (दीपक प्रकाश और दिवंगत शिबू सोरेन का कार्यकाल) के लिए सोमवार, 8 जून को नामांकन का अंतिम दिन है. दिलचस्प पहलू यह है कि चुनाव के लिए कुल 6 प्रत्याशियों ने परचा खरीदा है, लेकिन रविवार शाम तक किसी ने भी अपना नामांकन दाखिल नहीं किया था. सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन सभी उम्मीदवार अपने परचे दाखिल करेंगे, जिससे यह साफ हो जाएगा कि इस सियासी बिसात पर कौन-कौन से चेहरे आमने-सामने हैं. इसके बाद 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.

Also Read: Lohardaga: लेवी को लेकर मिली धमकी के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच NH 39 पर काम ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola