Ranchi: कांके डैम से गाद निकालने के लिए उतारा गया पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीन

Updated:
विज्ञापन

सफाई में लगा पोकलेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ranchi: राजधानी रांची के कांके डैम में जमा गाद और जलीय खरपतवार को हटाने का कार्य शुरू हो गया है. इसके लिए पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीनों को उतारा गया है, ताकि डैम की सफाई और जल संरक्षण को बेहतर बनाया जा सके. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

उत्तम कुमार महतो
Ranchi: कांके डैम की सफाई और संरक्षण को लेकर रविवार से विशेष अभियान शुरू किया गया. अभियान के तहत डैम में जमी गाद और फैली जलकुंभी को हटाने के लिए पोकलेन और वीड हार्वेस्टर मशीन उतारा गया. मशीनों की मदद से जलाशय में फैली जलकुंभी के साथ-साथ कैचमेंट एरिया में जमा गाद को भी निकाला जा रहा है. डैम से निकले गाद का उपयोग कैचमेंट एरिया में अस्थायी पाथ-वे (पैदल मार्ग) के निर्माण में किया जा रहा है. इससे एक छोर से दूसरे छोर तक लोग पैदल आवागमन भी कर सकेंगे.

विज्ञापन

गंदा पानी रोकने के लिए नालों की बदली जा रही दिशा

डैम को प्रदूषण और गाद जमाव से बचाने के लिए उसमें सीधे गिरने वाले नालों की दिशा भी बदली जा रही है. वर्षों से बंद पड़े नालों की सफाई कर उन्हें पुनर्जीवित किया जा रहा है. इसके बाद डैम में गिरने वाले नालों के पानी को इन नालों से जोड़कर अस्थायी तालाबों की ओर डायवर्ट किया जा रहा है. निगम के अधिकारियों की मानें तो इस पहल से डैम में गाद और गंदगी के प्रवेश को कम करने में मदद मिलेगी और डैम की स्वच्छता और जलधारण क्षमता में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें…

भारत का युवा कुछ लोगों की मुट्ठी की कठपुतली बनकर आगे नहीं बढ़ने वाला: नितिन नवीन

रांची एयरपोर्ट से जुड़ेंगे 3 और बड़े शहर, रायपुर, वाराणसी और गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान जल्द

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola