बतरौल में युवती ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिजनों ने नहीं दी पुलिस को जानकारी

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News :

फंदे लटकने का सांकेतिक फोटो.

Hajipur News : मृतका की पहचान असद नगर बतरौल गांव निवासी मोदी पासवान की बेटी के रूप में हुई है. परिजनों ने शव को नीचे उतारा और अंतिम संस्कार कर दिया.

विज्ञापन

लालगंज से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट

Hajipur News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत असद नगर बतरौल गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शनिवार की रात एक 18 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए बिना, आनन-फानन में शव का दाह संस्कार किए जाने की खबर है, जिससे मामला रहस्यमय बन गया है.

पिलर के रॉड से लटका मिला शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान असद नगर बतरौल गांव निवासी मोदी पासवान की बेटी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात युवती ने घर की छत पर पिलर से निकले लोहे के रॉड में साड़ी का फंदा बांधकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी, उन्होंने फौरन शव को नीचे उतारा और रात में ही चुपचाप उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस को मामले की जानकारी नहीं

इतनी बड़ी वारदात होने और बिना कानूनी प्रक्रिया (पोस्टमार्टम) के शव का अंतिम संस्कार किए जाने को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

इस पूरे मामले पर जब लालगंज थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार से संपर्क किया गया, तो उन्होंने घटना के प्रति पूरी तरह अनभिज्ञता जताई. उन्होंने कहा कि पुलिस को इस संबंध में अब तक कोई लिखित या मौखिक जानकारी नहीं मिली है.

Also Read : राजेंद्र नगर बस स्टैंड की जमीन कब्जाने का मामला, गोपालगंज कोर्ट में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन