हाजीपुर : पुलिस ने कार की डिक्की और सीट के नीचे छिपी थी 200 लीटर शराब किया जब्त, दो गिरफ्तार

Author Manohar kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
देसरी थाना की तस्वीर

देसरी थाना की तस्वीर

हाजीपुर में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. डैनी पुल के पास एक कार से 200 लीटर देसी शराब बरामद हुई है. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Hajipur Liquor seized : बिहार के हाजीपुर में पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है. जिले के देसरी थाना क्षेत्र में डैनी पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने दो शराब तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए कार में खास जुगाड़ बना रखा था.

डैनी पुल के पास पुलिस की नाकेबंदी

देसरी थाना पुलिस को इलाके में शराब की बड़ी खेप गुजरने की भनक लगी थी. इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के निर्देश पर डैनी पुल के पास विशेष नाकेबंदी की गई. इसी दौरान एक सिल्वर रंग की संदिग्ध कार वहां से गुजरी, जिसे पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए तुरंत रोक लिया.

गुप्त सूचना पर बिछाया गया था जाल

इस सफल ऑपरेशन की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया था कि एक कार के जरिए देसी शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है. इसी पक्की सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और तस्करों को शराब के साथ धर दबोचा.

सीट के नीचे और डिक्की में छिपी थी शराब

कार की तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई. तस्करों ने शराब को कार की सीट के नीचे और पीछे डिक्की में छिपा कर रखा था. कार की सीट के नीचे से उजले रंग की दो पॉलीथीन मिली, जिनमें 10-10 लीटर देसी चुलाई शराब थी. वहीं, डिक्की में रखे प्लास्टिक के तीन उजले बोरे बरामद हुए. इन बोरों में कुल 18 पैकेट शराब रखी गई थी. कुल मिलाकर पुलिस ने 10-10 लीटर के 20 पैकेट जब्त किए, जिनमें 200 लीटर देसी शराब मौजूद थी.

बिदुपुर के रहने वाले हैं दोनों गिरफ्तार तस्कर

शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान कर ली गई है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम विशाल कुमार और चन्द्रशेखर कुमार देव हैं. ये दोनों वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर चकनई गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया है.

Also Read : हाजीपुर : टीबी मुक्त अभियान में वैशाली ने रचा इतिहास, बना बिहार का अग्रणी जिला, 270% स्क्रीनिंग का लक्ष्य पूरा


विज्ञापन
Manohar Kumar

लेखक के बारे में

By Manohar Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन