हाजीपुर : तकनीकी सहायक बहाली में छूटे अभ्यर्थियों को मिला अंतिम मौका, इस दिन तक कराएं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Author Kaif ahmed|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
समाहरणालय वैशाली

समाहरणालय हाजीपुर

Hajipur Technical Assistant Recruitment : तकनीकी सहायक नियोजन भर्ती में शामिल हुए वे अभ्यर्थी जो किसी कारणवश अपना प्रमाण-पत्र सत्यापन नहीं करा पाए थे, उनके लिए एक अंतिम मौका दिया गया है. 29 जुलाई तक सत्यापन का समय निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

Hajipur Technical Assistant Recruitment : बिहार के हाजीपुर जिले में पंचायती राज विभाग के तहत नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है. तकनीकी सहायक के पदों पर चल रही बहाली प्रक्रिया में जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों को एक बड़ी राहत दी है. जिन उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (शैक्षणिक प्रमाण-पत्र सत्यापन) किसी वजह से छूट गया था, उन्हें अब एक आखिरी मौका दिया गया है.

29 जुलाई को होगा प्रमाण-पत्रों का सत्यापन

जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, छूटे हुए अभ्यर्थी अब 29 जुलाई को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें हाजीपुर स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र पहुंचना होगा. यह केंद्र शहर के बसावन सिंह स्टेडियम (यादव चौक) के पास स्थित है.

पहले 21 से 24 जुलाई तक हुआ था वेरिफिकेशन

पंचायती राज विभाग ने इससे पहले 21 से 24 जुलाई तक तकनीकी सहायक पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आयोजन किया था. इस दौरान कई अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से उपस्थित नहीं हो सके थे. प्रशासन ने ऐसे ही उम्मीदवारों की सुविधा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह अंतिम अवसर प्रदान किया है.

मूल दस्तावेजों के साथ पहुंचना है अनिवार्य

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए अपने सभी मूल (ओरिजिनल) शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ समय पर उपस्थित होना होगा. अगर कोई अभ्यर्थी इस अंतिम तिथि (29 जुलाई) को भी अनुपस्थित रहता है, तो इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा या अपील स्वीकार नहीं की जाएगी.

वैशाली प्रशासन की वेबसाइट पर देखें लिस्ट

इस नियोजन प्रक्रिया से जुड़ी अधिक जानकारी और अभ्यर्थियों की पूरी सूची वैशाली जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है. उम्मीदवार वहां जाकर जरूरी दिशा-निर्देश पढ़ सकते हैं और अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं. प्रशासन ने सभी छूटे हुए अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है.

Also Read : हाजीपुर में फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार? NH पर ट्रकों के अवैध कब्जे से अधिकारी बेखबर


विज्ञापन
Kaif Ahmed

लेखक के बारे में

By Kaif Ahmed

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन