शादी के बाद पति गये कमाने, इधर…पत्नी गहने और कैश लेकर प्रेमी संग फरार

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News :

दुल्हन का सांकेतिक फोटो.

Hajipur News : शादी के कुछ दिनों बाद ही रोहित पैसे कमाने के लिए घर से बाहर चला गया. इसी बीच पत्नी फरार हो गयी. मामले में पति ने ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कराया है.

विज्ञापन

लालगंज से सुशील कुमार सिंह की रिपोर्ट

Hajipur News : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा विरन गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के महज एक महीने के भीतर ही एक नई नवेली दुल्हन प्रेमी के साथ घर में रखे गहने और कैश लेकर फरार हो गई. घटना छह जून की रात की बताई जा रही है. पीड़ित पति ने इस संबंध में लालगंज थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

8 मई को हुई थी शादी, 6 जून को फरार हो गई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरसा विरन गांव निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह के पुत्र रोहित कुमार की शादी बीते 8 मई को पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना अंतर्गत नकरदेवा गांव निवासी अबोध सिंह की पुत्री लक्की कुमारी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों बाद ही रोहित पैसे कमाने के लिए घर से बाहर चला गया. इसी बीच, शनिवार (6 जून) की रात लक्की अपने मायके के बगल के गांव (कदमा) के रहने वाले अपने प्रेमी प्रिंस कुमार के साथ कीमती जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गई.

धोखाधड़ी कर शादी कराने का आरोप, पांच पर केस

घर से बहू के अचानक गायब होने के बाद ससुराल वालों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फोन पर रोहित को दी, जिसके बाद पति आनंद-फानन में घर लौटा. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस बात की पूरी जानकारी लड़की के माता-पिता समेत परिवार के अन्य लोगों को भी थी. इसके बावजूद सच को छुपाकर लक्की की शादी जबरन उससे करा दी गई.

प्रेमी की बहन से ऑनलाइन करती थी पैसों का लेन-देन

रोहित ने बताया कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी छुप-छुपकर अपने प्रेमी से बात करती थी. इतना ही नहीं, वह प्रेमी की बहन के साथ ऑनलाइन पैसों का लेन-देन भी कर रही थी, जिसका खुलासा घटना के बाद हुआ.

ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत

इस धोखाधड़ी से आहत होकर पीड़ित पति रोहित कुमार ने लालगंज थाने में लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उसने अपनी सास, ससुर अबोध सिंह, सुबोध सिंह, रामप्रवेश सिंह, पप्पू सिंह और सलोनी कुमारी समेत कुल 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है.

Also Read : CET-B.Ed.-2026 परीक्षा में प्रशासन अलर्ट, सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन