हाजीपुर: पुराने टोल प्लाजा के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की आशंका

Author Abhishek Kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग  | Prabhat Khabar Network

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोग | Prabhat Khabar Network

हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के पुराने टोल प्लाजा के पास एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है. प्रथम दृष्टया यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Hajipur Crime News : हाजीपुर में गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के पुराने टोल प्लाजा के समीप सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ी आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के जढुआ गांव निवासी स्व. राम इकबाल राय के 40 वर्षीय पुत्र मिथिलेश राय के रूप में हुई है.

घर से एक किलोमीटर दूर लगाया फंदा

परिजनों के अनुसार मिथिलेश राय पटना में मजदूरी करता था. हाल के दिनों में किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद चल रहा था. इसी तनाव में उसने घर से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर शीशम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी.

राहगीरों ने देखी लाश, पुलिस को दी सूचना

सोमवार सुबह राहगीरों की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक के बड़े भाई राजेश राय ने बताया कि पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से परेशान होकर मिथिलेश ने यह कदम उठाया. उसकी मौत के बाद दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच जारी है.


विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन