Chakradharpur News :

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Jun 2026 11:46 PM

विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक रखरखाव करने के लिए टीआरटी ब्लॉक का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर.

चक्रधरपुर रेल मंडल के राजगांगपुर-राउरकेला व गारपोस-राउरकेला के बीच ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (टीआरटी) ब्लॉक लिया जायेगा. 11 से जून माह के अंत तक हर मंगलवार को अप लाइन में दोपहर 2.15 बजे से शाम 6 बजे तक और हर शुक्रवार को डाउन रेल लाइन में शाम 3 बजे से 6.45 बजे तक करीब 3.45 घंटे टीआरटी ब्लॉक लिया जायेगा. इसे देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के परिचालन विभाग ने अप व डाउन की 8 मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दी है. जिससे राउरकेला से झारसुगुड़ा की ट्रेनों में असर पड़ सकता है. मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक रखरखाव करने के लिए टीआरटी ब्लॉक का निर्णय लिया है. ब्लॉक के दौरान टीआरटी मशीन से पुराने ट्रैक व स्लिपरो को नये सिरे से बदलने का काम किया जायेगा. रेलवे की मानें तो 4 घंटे की टीआरटी ब्लॉक में करीब 1 किमी ट्रैक को सफलता पूर्वक नवीनीकृत व बिछाया जाता है.

अप लाइन ब्लॉक के कारण रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

– 18175 हटिया-राउरकेला मेमू एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून को

– 18176 राउरकेला-हटिया मेमू एक्सप्रेस 17, 24 जून व 1 जुलाई को

– 68030/68029 झारसुगुड़ा-राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 16 , 23 व 30 जून को

ट्रेन का समय बदला

– 18107 राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 16, 23, 30 जून को निर्धारित समय से 1 घंटे देर से खुलेगी

डाउन लाइन ब्लॉक के कारण रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

– 18175हटिया-राउरकेला मेमू एक्सप्रेस 11, 18, 25 जून को

– 18176 राउरकेला-हटिया मेमू एक्सप्रेस 12 , 19, 26 जून को

– 68030/68029 झारसुगुड़ा-राउरकेला-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर 12, 19, 26 जून को

तीसरी रेल लाइन में ट्रेन नियंत्रित होकर चलेगी :

17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस 11, 18, 25 जून को तीसरी रेल लाइन पर नियंत्रित होकर चलाने की अनुमति दी गयी है.

पहले रुकें, देखें और सुनें फिर रेलवे फाटक पार करें

चक्रधरपुर.

रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल की सेफ्टी टीम ने मंगलवार को चक्रधरपुर से टुनिया तक जागरुकता अभियान चलाया. वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गरियान मृणाल के दिशा-निर्देश पर लाउडिया, बैधमारा, गोलमुंडा और महुलडीहा सहित कई व्यस्त फाटकों पर राहगीरों को नियमों की जानकारी दी गयी. अभियान के दौरान सेफ्टी काउंसलर्स ने राहगीरों से अपील की कि क्रॉसिंग पार करने से पहले हमेशा ””””रुकें, देखें और सुनें”””” का नियम अपनायें. फाटक गिरा होने पर नीचे या ऊपर से पार करने की कोशिश न करें और हमेशा ओवरब्रिज या अंडरब्रिज का उपयोग करें. इस अवसर पर सिविल डिफेंस की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लापरवाही से फाटक पार करने के खतरों को दिखाया. साथ ही बताया कि नियमों का उल्लंघन करने पर रेल अधिनियम के तहत कड़ी सजा का प्रावधान है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola