पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक : प्राचार्य

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Jun 2026 11:30 PM

विज्ञापन

एलएंडटी और एनएसएस की संयुक्त पहल, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन

नोवामुंडी.

लार्सन एंड टुब्रो कंस्ट्रक्शन एंड माइनिंग मशीनरी, नोवामुंडी द्वारा चेयरमैन एमेरिटस एएम नाइक की जयंती पर मंगलवार को ‘एल एंड टीयरिंग डे 2026’ का आयोजन हुआ. इस अवसर पर नोवामुंडी कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से एक पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें आम, कटहल और अमरूद जैसे 100 फलदार पौधे लगाये गये. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन विभाग के अधिकारी आलोक रंजन महतो मौजूद रहे. उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है. प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया. एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर वी. राजेश ने बताया कि ‘एल एंड टीयरिंग डे’ समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष पहल है. इस अभियान में कंपनी के अधिकारी हिमांशु शेखर प्रधान, निखिल कुमार सहित कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया और एलएंडटी द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola