पहले ही दिन ~1.78 लाख राजस्व का संग्रह
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Jun 2026 11:26 PM
विज्ञापन
समय पर टैक्स चकाने के लिए नागरिक उठाएं शिविर का लाभ : सदर एसडीएम
विज्ञापन
चाईबासा.
पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं चाईबासा नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को दो दिवसीय ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया. इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर एसडीएम संजय कुमार, नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा और कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू मुख्य रूप से मौजूद रहे. शिविर की सराहना करते हुए सदर एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन नागरिकों को उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से समय पर टैक्स चुकाकर इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की. वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश और कार्यपालक पदाधिकारी संतोषी मुर्मू ने कहा कि इस तरह के प्रयासों से जनता और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होता है. पहले ही दिन दिखा भारी उत्साह : चैंबर के अध्यक्ष निरंजन अग्रवाल ने व्यापारियों और नागरिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सुविधा के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के जनहित कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे. शिविर के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप कुल 178000 रुपये का राजस्व संग्रह किया गया. इस अवसर पर चैंबर के संस्थापक विकास चंद्र मिश्र, सचिव आयुष दोदराजका, कार्यक्रम संयोजक मनीष गुप्ता, ओमप्रकाश केडिया, गौरव मुंद्रा, छोटेलाल तामसोय और शंभू पिरोजीवाला सहित नगर परिषद के कई कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे. आयोजकों ने शहरवासियों से शिविर के दूसरे और अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










