Chaibasa News : जेकेएआइ कराटे का समर कैंप एक से

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 May 2025 11:23 PM

विज्ञापन

जेकेएआइ कराटे का समर कैंप एक से

विज्ञापन

चाईबासा. जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया ( जेकेएआइ) झारखंड के तत्वावधान में एक जून को एक दिवसीय कराटे समर कैंप संत जेवियर वेलफेयर सेंटर के कम्युनिटी हॉल में सुबह 6 बजे आयोजित होगा. जेकेएआइ के जिलाअध्यक्ष सह प्रशिक्षक सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने बताया कि समर कैंप में जेकेएआइ झारखंड के पंजीकृत इच्छुक नये एवं पुराने कराटेकार व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के छात्र -छात्राएं शामिल हो सकते हैं. कराटे कैंप में किहोन, काता, कुमीते के साथ-साथ सेल्फ डिफेंस ,बॉडी फिटनेस, नाॅन चाकू, कंसंट्रेशन गेम एवं कई गतिविधियां सिखाई जायेगी. साथ ही प्रतियोगिता भी होगी. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवालों को पुरस्कार दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola