Chaibasa News : कोल्हान विवि में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी

Published by : AKASH Updated At : 20 Aug 2025 11:20 PM

विज्ञापन

पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में शोकसभा की गयी.

विज्ञापन

चाईबासा.

पूर्व शिक्षा मंत्री सह कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य रहे रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन पर बुधवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के सभागार में शोकसभा की गयी. यहां विश्वविद्यालय अधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक व कर्मचारियों ने रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी. शोक सभा का संचालन करते हुए विश्वविद्यालय के सीसीडीसी डॉ आर के चौधरी ने कहा कि घाटशिला कॉलेज के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ संजय यादव ने शोक संदेश प्रस्तुत किया.

मौके पर एफए के के मिश्रा, प्रॉक्टर डॉ राजेन्द्र भारती, रजिस्ट्रार डॉ परशुराम सिआल, सीवीसी डॉ संजीव आनंद, डॉ तपन खंडरा, डॉ एम ए खान, सिंडिकेट सदस्य डॉ संजय कुमार, सीनेट सदस्य डॉ दारा सिंह गुप्ता, पी के पाणी सहित कई शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola