ट्रैक्टर व 40 बोरी सीमेंट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 11 Jun 2026 10:03 PM

विज्ञापन

तांतनगर: स्कूल निर्माण की सीमेंट चोरी का भंडाफोड़, सिदमा गांव से बरामद हुआ चोरी का माल

विज्ञापन

तांतनगर.

तांतनगर ओपी पुलिस ने खेड़िया टांगर में विद्यालय निर्माण कार्य के लिए रखे गये सीमेंट की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में रवि महाराणा उर्फ बाबू (46), बिनोद पुरती (39) और चैतन्य पुरती (19) शामिल हैं. तीनों खेड़िया टांगर के निवासी बताए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर के साथ 40 बोरा सीमेंट भी बरामद कर लिया है. बरामद सीमेंट और ट्रैक्टर को जब्त कर तांतनगर ओपी परिसर लाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, खेड़िया टांगर में करोड़ों रुपये की लागत से प्रोजेक्ट हाइस्कूल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है. इस निर्माण कार्य का जिम्मा चाईबासा के आमला टोला निवासी संवेदक अमित राज रंजन के पास है. निर्माण स्थल पर रखे सीमेंट को बीती रात कुछ लोगों द्वारा ट्रैक्टर के जरिए चोरी कर ले जाया गया था. घटना के बाद संवेदक अमित राज रंजन ने खेड़ियाटांगर के तीन युवकों के खिलाफ तांतनगर ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करायी. शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी अरविंद कुमार कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार रात छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर सिदमा गांव से चोरी की गयी 40 बोरा सीमेंट और ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया. गुरुवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. हालांकि, मामले में चोरी में प्रयुक्त वाहन के विरुद्ध आगे की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

क्या कहते हैं ओपी प्रभारी

तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुमार कुशवाह ने बताया कि विद्यालय निर्माण कार्य के लिए रखे गये सीमेंट की चोरी की सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गयी. उन्होंने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनकी निशानदेही पर 40 बोरा सीमेंट और ट्रैक्टर जब्त कर ओपी परिसर लाया गया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola