ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें, 19-20 सितंबर को रद्द रहेंगी 15 ट्रेनें.. पढ़ें पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खड़गपुर रेल मंडल के लेवल क्रॉसिंग गेट पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर 19 और 20 सितंबर को रेल ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान स्टील गर्डर चढ़ाने का काम होगा.

विज्ञापन

चक्रधरपुर: खड़गपुर रेल मंडल के लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या-52 पर बालीचक रोड ओवरब्रिज निर्माण को लेकर 19 और 20 सितंबर को रेल ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान रेलवे की ओर से ओवरब्रिज के लिए स्टील गर्डर चढ़ाने का काम किया जायेगा. निर्माण कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए रेलवे ने हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा समेत कई एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का परिचालन रद्द करने का निर्णय लिया है. इससे हावड़ा-खड़गपुर सहित संबंधित रेलखंडों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

19 सितंबर को कई एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 19 सितंबर को हावड़ा से चलने वाली और हावड़ा होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा. इनमें हावड़ा-पुरी, हावड़ा-जगदलपुर, हावड़ा-हटिया, हावड़ा-चक्रधरपुर और हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा पुरी-दीघा एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी.

20 सितंबर को लोकल सेवा भी प्रभावित

20 सितंबर को दीघा-पुरी एक्सप्रेस के साथ हावड़ा-खड़गपुर और खड़गपुर-हावड़ा के बीच चलने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. इससे दैनिक यात्रियों को विशेष परेशानी हो सकती है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

19 सितंबर को रद्द ट्रेनें

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम
12837/12838हावड़ा-पुरी-हावड़ा एक्सप्रेस
18005/18006हावड़ा-जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
18615/18616हावड़ा-हटिया-हावड़ा एक्सप्रेस
18011/18012हावड़ा-चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस
18013/18014हावड़ा-बोकारो स्टील सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस
22890पुरी-दीघा एक्सप्रेस

20 सितंबर को रद्द ट्रेनें

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम
22889दीघा-पुरी एक्सप्रेस
38725हावड़ा-खड़गपुर लोकल
38801हावड़ा-मिदनापुर लोकल
38803हावड़ा-मिदनापुर लोकल
38702खड़गपुर-हावड़ा लोकल
38704खड़गपुर-हावड़ा लोकल
38705हावड़ा-खड़गपुर लोकल
38706खड़गपुर-हावड़ा लोकल
38802मिदनापुर-हावड़ा लोकल

भारी मशीनरी के इस्तेमाल के कारण लिया गया ब्लॉक

रेलवे के अनुसार, ओवरब्रिज निर्माण के तहत रेल लाइन के ऊपर स्टील गर्डर चढ़ाने का काम किया जाना है. इस दौरान भारी मशीनरी और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होगा. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिचालन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित अवधि में ट्रेनों का परिचालन रोककर कार्य पूरा किया जायेगा.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 19 और 20 सितंबर को यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति अवश्य जांच लें. ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों के रद्द रहने के साथ परिचालन पर अन्य प्रभाव भी पड़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola