जिला परिषद के पुराने और जर्जर भवनों की 9 दुकानों में जड़ा ताला, जानिए क्या था कारण
दुकानों पर ताला जड़ते.
चाईबासा में जिला परिषद के जर्जर विप्पणी भवन की 9 दुकानों को प्रशासन ने खाली कराया. नोटिस के बाद भी दुकानें न खाली करने पर की गई सख्त कार्रवाई.
चाईबासा : जिला परिषद के पुराने और जर्जर हो चुके विप्पणी भवन के ऊपरी तल्ले की नौ दुकानों में जिला परिषद प्रशासन ने ताला जड़ दिया. सीओ उपेंद्र कुमार की उपस्थिति में बंद कर रखी गयीं दुकानों के पुराने तालों को तोड़कर नया ताला लगाया गया. यह सख्त कदम उप विकास आयुक्त (डीडीसी) उत्कर्ष कुमार के आदेश पर उठाया गया है.
नोटिस के बाद भी नहीं खाली की गई थीं दुकानें
अधिकारियों ने बताया - जिला परिषद का यह विप्पणी भवन वर्तमान में काफी जर्जर है. भवन की दयनीय हालत और बारिश के मौसम में बढ़ते खतरे को देखते हुए दुकानदारों को पहले ही नोटिस जारी किया गया था. बावजूद जब दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं कीं, तो प्रशासन को बलपूर्वक ताला लगाने का यह कड़ा फैसला लेना पड़ा.
लंबे समय से बकाया था किराया
जांच में सामने आया कि कई दुकानों का काफी लंबे समय से किराया बकाया चल रहा था. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भवन काफी पुराना हो चुका है. इसके कई हिस्से अंदर से कमजोर हो चुके हैं. आगामी मॉनसून के दौरान तेज बारिश, आंधी या अन्य प्राकृतिक कारणों से जर्जर भवन को भारी नुकसान पहुंच सकता है. ऐसी जोखिम भरी स्थिति में वहां व्यापार कर रहे दुकानदारों और आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा पर लगातार खतरा मंडरा रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह प्रशासनिक कार्रवाई आवश्यक हो गयी थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए