गिट्टी व बालू की गुणवत्ता की गारंटी मिले, तभी शुरू होने देंगे काम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोरो चौक से केचा बाइपी तक चार किमी पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन

चाईबासा.

सदर प्रखंड अंतर्गत रोरो चौक से केचा बाइपी तक चार किलोमीटर पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया है. उनका कहना है कि कार्यस्थल पर बोर्ड तक नहीं लगाया गया है, जिससे पता नहीं चल रहा है कि किस विभाग से निर्माण कार्य हो रहा है. उनका आरोप है कि 2-3 इंच गिट्टी बिछायी गयी है और रोलर भी ठीक से नहीं चलाया गया है. ग्रामीणों ने कहा कि निर्माणकार्य में इस्तेमाल के लिए स्थानीय नदी का मिट्टी युक्त बालू जमा किया हुआ है. ग्रामीणों ने विरोध करते हुए कहा कि जबतक निर्माण स्थल पर साइनबोर्ड नहीं लगेगा और गिट्टी व बालू की गुणवत्ता की गारंटी नहीं मिलेगी, कार्य नहीं शुरू होने दिया जायेगा.

मशीन का इस्तेमाल हो बंद, स्थानीय लोगों को मिले काम

ग्रामीणों ने मजदूर नेता जॉन मिरन मुंडा के समझ सड़क निर्माण में अनियमितता का मुद्दा उठाया है. उन्होंने न्यूनतम दर पर मजदूरी भुगतान के साथ स्थानीय लोगों को काम दिलाने की बात रखी. कहा कि किसी भी कीमत पर मशीन से काम नहीं होना चाहिए. जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि झारखंड में पलायन एक गंभीर मामला बन चुका है. मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर के साथ अन्य लाभ नहीं मिलना और निर्माण कार्यों में ज्यादा से ज्यादा मशीन का इस्तेमाल होना इसका मुख्य कारण है. विकास कार्यों में स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलना चाहिए.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola