पति से तलाक के लिए आयी महिला से चाईबासा कोर्ट बाहर मारपीट
Author Atul pathak
Updated:
विज्ञापन
बेटी और मोबाइल छीनकर फरार होने की शिकायत
विज्ञापन
चाईबासा.
पति से तलाक के लिए आयी महिला से चाईबासा कोर्ट के बाहर मारपीट कर बेटी और मोबाइल छीन कर फरार होने की शिकायत सदर थाना में दर्ज करायी गयी है. पीड़ित शबना निगार ने पति टीपू सुल्तान, उनके चचेरे भाई बादशाह खान और साजिद खान को नामजद आरोपी बनाया है. तीनों गोइलकेरा के निवासी हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी मारपीट कर उसकी बेटी और मोबाइल छीन कर फरार हो गये. गोइलकेरा निवासी शबना निगार ने 10 जून 2026 को दर्ज शिकायत में बताया कि वह बुधवार सुबह अपनी बेटी को लेकर पति से तलाक के सिलसिले में चाईबासा कोर्ट आयी थीं. अपने वकील से मिलने के बाद वह कोर्ट के बाहर सड़क पर खड़ी थीं. उसी समय पति टीपू सुल्तान, उसका चचेरा भाई बादशाह खान और साजिद खान वहां पहुंचे और मारपीट कर बेटी को छीन कर भाग गये. साथ ही तीनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. उन्होंने बताया है कि मदद के लिए जब वे अपने मोबाइल से 112 नंबर पर फोन कर रही थीं, उसी समय तीनों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन