Chaibasa News : नौ न्यायपीठ ने 259 मामलों का किया निबटारा, 80 लाख की राशि समायोजित
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Apr 2025 10:34 PM
नौ न्यायपीठ ने 259 मामलों का किया निबटारा, 80 लाख की राशि समायोजित
चाईबासा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में मासिक लोक अदालत लगायी गयी. दोनों जगहों पर नौ न्यायपीठ का गठन कर मामलों की सुनवाई हुई. कुल 259 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं, 80,05,265 रुपये का समायोजन हुआ. प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर प्रत्येक माह लोक अदालत लगायी जाती है. यहां सुलहनीय मामलों के निष्पादन होते हैं. लोक अदालत में कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश योगेश्वर मणि, पीडीजे-2 आनंद प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव, डालसा सचिव रवि चौधरी, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी एंजिलिना नीलम मड़की, सदर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुप्रिया रानी तिग्गा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी मंजीत कुमार साहू व चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा और पैनल अधिवक्ता उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










