ePaper

Bokaro News : बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़! आंगनबाड़ी केंद्र के पास वज्रपात से जला पेड़, एक भी केंद्र में तड़ित चालक यंत्र नहीं

Updated at : 19 Jun 2025 2:39 PM (IST)
विज्ञापन
Aanganbadi Kendr

Aanganbadi Kendr

Bokaro News : जिले के गोमिया प्रखंड में 36 पंचायत में बाल विकास परियोजना के तहत कुल 302 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. इन सभी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा के साथ बड़ा समझौता किया जा रहा है. दरअसल इनमें से किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में तड़ित चालक यंत्र नहीं लगाया गया है, जो कि बच्चों के लिए काफी असुरक्षित है.

विज्ञापन

Bokaro News | ललपनिया, नागेश्वर : बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड में 36 पंचायत में बाल विकास परियोजना के तहत कुल 302 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. इन सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में छोटे-छोटे बच्चे अध्ययनरत हैं. इन सभी केंद्रों में बच्चों की सुरक्षा के साथ बड़ा समझौता किया जा रहा है. दरअसल इनमें से किसी भी आंगनबाड़ी केंद्र में तड़ित चालक यंत्र नहीं लगाया गया है, जो कि बच्चों के लिए काफी असुरक्षित है.

पेड़ पर गिरी बिजली

प्रखंड के पचमो पंचायत के बलथरवा गांव के पास एक आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है. इस केंद्र के पास कल बुधवार को ही एक पेड़ पर पर वज्रपात हुआ, जिससे पेड़ में आग लग गयी. गनीमत रही कि उस समय केंद्र में बच्चे नहीं थे, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग

आंगनबाड़ी केंद्र में तड़ित चालक यंत्र लगाने के संबंध में बोकारो बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने कहा कि विभाग को इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं दिया गया है. इधर झारखंड आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रदेश सरंक्षक गन्दौरी राम ने कहा कि हर आंगनबाड़ी केंद्र पर तड़ित चालक यंत्र लगाने पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें

झमाझम बारिश के बीच खरसावां में बीते 72 घंटे से बिजली गुल, अंधेरे में गुजर रही रातें

Heavy Rain : टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर बाढ़ जैसे हालात; चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ा, खोले गये फाटक, देखिये PHOTOS

खरकाई और संजय नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन ठप

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola