Bokaro News : चास नगर निगम के 35 वार्डों में लगेंगे 2500 एलइडी स्ट्रीट लाइट : मेयर

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चास नगर निगम के 35 वार्डों में लगेंगे 2500 एलइडी स्ट्रीट लाइट : मेयर

Bokaro News : मोहर्रम को देखते हुए पहले मुस्लिम बहुल क्षेत्र में लगेगी लाइट

विज्ञापन

Bokaro News : चास नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों और गली की जगमग लाइट से तस्वीर बदलेगी. निगम के 35 वार्डों में पहले चरण 2500 एलइडी स्ट्रीट लाइट लगायी जायेंगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. ये बातें चास के मेयर भोलू पासवान ने मंगलवार को चास नगर कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. मेयर श्री पासवान ने कहा कि चास नगर निगम ने पूरे शहर को रोशनी से जगमग करने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है. कहा कि मोहर्रम के पर्व को देखते हुए पहले मुस्लिम बहुल वार्ड संख्या एक, आठ, नौ और 10 में लाइट लगायी जायेंगी. उसके बाद सभी वार्डों में एलइडी स्ट्रीट लाइट लगेगी. कहा कि जरूरत पड़ने पर और लाइट की खरीदारी की जायेगी.

प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेगी हाई मास्ट लाइट :

मेयर श्री पासवान ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रत्येक वार्ड के प्रमुख चौक-चौराहों में सोलर हाइ-मास्ट लाइट भी लगायी जायेगा, जिससे रात के समय लोगों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिल सके. वहीं उपमेयर पूजा कुमारी ने कहा कि वार्ड की सड़क, गली और चौक- चौराहों पर लाइट लग जाने से आमजनों को आवागमन करने में सुविधा होगी और शहरवासियों का सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. मौके पर अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, पार्षद मो इमरान, टुनटुन मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि मुस्लिम अंसारी, बाबू सिन्हा, कुंदन सिंह, मैक्स मिंटू, शंकर सिन्हा, रवि पासवान, मोहन हरि, लव झरियात, सुमित आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola