कांड्रा के पास सड़क हादसा, मवेशियों से टकराई बाइक; दो कांवरियां गंभीर

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

कांड्रा के पास मवेशियों से टकराने के कारण दो कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के जीजीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज, कांड्रा के पास रविवार की देर रात सड़क हादसे में दो कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों एक ही मोटरसाइकिल से चिड़का स्थित गौरीनाथ धाम में जलाभिषेक कर वापस लौट रहे थे. हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायलों की पहचान गिरिडीह निवासी रॉकी और धनबाद के कतरास निवासी हिमांशु के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर काफी संख्या में आवारा मवेशी बैठे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक के गुजरने से मवेशी अचानक सड़क पर इधर-उधर भागने लगे. इसी क्रम में कांवरियों की मोटरसाइकिल मवेशियों से टकरा गई.

टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों कांवरिये गंभीर रूप से घायल हो गए. रॉकी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया. वहीं, घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पिंड्राजोरा पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) रेफर कर दिया.

पुलिस ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है. मामले की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों ने सड़क पर आवारा मवेशियों के जमावड़े पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola