कसमार के रुद्राक्ष पांडेय राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

Updated:
विज्ञापन

रुद्राक्ष पांडेय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो में आयोजित एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कसमार के रुद्राक्ष पांडेय झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। जानिए उनके सफर के बारे में।

विज्ञापन

कसमार प्रखंड के सिंहपुर निवासी रुद्राक्ष पांडेय 18 से 27 अगस्त तक बोकारो में आयोजित होने वाले एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. वह सब-जूनियर कंपाउंड वर्ग में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

रुद्राक्ष पिछले दो वर्षों में कई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बोकारो और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा खैराचातर स्थित रणविजय रोशन पब्लिक स्कूल में हुई. वर्तमान में वह चंदनकियारी स्थित आवासीय तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं.

रुद्राक्ष के पिता श्रीकांत पांडेय सिंहपुर के मूल निवासी हैं और दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पारा शिक्षक हैं. रुद्राक्ष के प्रशिक्षण में उनके कोच महेंद्र करमाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. खेल विभाग द्वारा संचालित तीरंदाजी केंद्र में उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला.

करीब 14 वर्ष की उम्र में रुद्राक्ष का चयन झारखंड टीम में हुआ था. इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश में आयोजित अपनी पहली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. अब बोकारो में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्य कोच मोहन कुमार साहू की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. परिवार और क्षेत्र के खेलप्रेमियों को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola