कसमार के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन, स्कूल टॉपरों को मिला सम्मान
सम्मानित करते अतिथि
बोकारो के कसमार में मैट्रिक टॉपर कुणाल कुमार और शतरूपा मुखर्जी को बासुदेव जायसवाल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। जानिए पूरी खबर।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने की पहल के तहत स्वर्गीय बासुदेव प्रसाद जायसवाल की पुण्य स्मृति में बासुदेव जायसवाल स्मृति सम्मान के तहत इस वर्ष मैट्रिक में विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
सम्मान के तहत पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय कसमार के स्कूल टॉपर कुणाल कुमार प्रजापति और प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार की स्कूल टॉपर शतरूपा मुखर्जी को प्रशस्ति पत्र के साथ 11-11 हजार रु नगद प्रदान किये गये.
सरकारी विद्यालयों का बढ़ा मान
पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय कसमार के मैट्रिक टॉपर कुणाल कुमार प्रजापति को कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार, विद्यालय के प्राचार्य फारूक अंसारी एवं समाजसेवी रोहित कुमार जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र और 11 हजार रु की सम्मान राशि प्रदान की.
प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार की टॉपर शतरूपा मुखर्जी को थाना प्रभारी कुंदन कुमार एवं समाजसेवी रोहित कुमार जायसवाल ने सम्मानित किया.
छह वर्षों से दिया जा रहा सम्मान
बताया गया कि बासुदेव प्रसाद जायसवाल की स्मृति में पिछले छह वर्षों से यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. इसके तहत प्रत्येक वर्ष पीएम श्री 2 उच्च विद्यालय कसमार के मैट्रिक टॉपर तथा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कसमार की मैट्रिक स्कूल टॉपर को सम्मानित किया जाता है.
इस पहल का उद्देश्य आर्थिक या अन्य परिस्थितियों की परवाह किए बिना विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना है. मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्गा प्रसाद प्रजापति, अखिल कुमार चौबे, कमलेश कुमार जायसवाल, विपिन मुखर्जी समेत दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक सवाल
मैं दीपक सवाल, 1994 से प्रभात खबर से जुड़ा हूं। वर्ष 2011 से 2015 तक बोकारो कार्यालय में स्टॉफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत रह चुका हूं। 2015 से कसमार डेटलाइन से कार्यरत हूं। मेरा संपर्क नंबर : 9431145607
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









