BGH में आधुनिक मॉड्यूलर OT और CCU में डायलिसिस की सुविधा शुरू

Updated:
विज्ञापन

नई स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ करते डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन व अन्य

बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में नई आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं और उपकरण शुरू किए गए हैं, जिससे मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन

चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बोकारो स्टील प्लांट-बीएसएल की ओर से संचालित बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) को और अधिक सुदृढ़ व आधुनिक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं. अनेक नयी सेवाओं व उपकरणों को जोड़ा गया है.

हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम लागू

बीजीएच में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम - एचएमआइएस की कमीशनिंग की गयी है. आधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा शुरू की गयी है. गंभीर मरीजों को सीसीयू में ही डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरओ यूनिट शुरू हुई है.

ऑपरेशन टेबल, रिजिड ब्रोन्कोस्कोप, पीआरपी मशीन (एनेस्थीसिया), गेल टेक्नोलॉजी मशीन (ब्लड बैंक) व पेशेंट इन्फॉर्मेशन सेंटर जैसी नयी सुविधाएं बीजीएच में शुरू की गयीं. हार्ट पेशेंट के लिए कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में टीएमटी मशीन की सुविधा शुरू की जा रही है.

मरीज केंद्रित सेवाओं होंगीं और सुदृढ़

बीजीएच में इएंडटी डिपार्टमेंट में इंटीग्रेटेड पावर्ड ड्रिल एंड डिब्राइडर सिस्टम व न्यूरोसर्जरी डिपार्टमेंट में अत्याधुनिक न्यूरोलॉजिकल ड्रिल का शुभारंभ किया जा रहा है. इन पहलों का उद्देश्य आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण व पेशेंट सेंट्रिक स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना है.


विज्ञापन
Sunil Kumar Tiwari

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola