सेक्टर-12 हाइ स्कूल के एलुमिनी ग्रुप ने मनाया सावन मिलन समारोह

Updated:
विज्ञापन

सावन मिलन में शामिल महिलाएं

बोकारो में सेक्टर-12 हाई स्कूल के 1990 बैच के पूर्व छात्रों ने सावन मिलन समारोह का आयोजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी ने इस दिन को यादगार बनाया।

विज्ञापन

आइटीआइ मोड़ चास स्थित एक होटल में सेक्टर-12 हाइ स्कूल के 1990 बैच के एलुमिनी ग्रुप की ओर से सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में बैच के सदस्यों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया.

महिला सदस्यों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. सदस्यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समारोह को यादगार बनाया. कार्यक्रम में गीत, नृत्य सहित विभिन्न प्रस्तुतियां हुईं. सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर सावन मिलन का आनंद लिया.

समारोह को सफल बनाने में प्रीति सुजीत झा, बबली बच्चन, टिंकू सिंह, अर्चना राजेश सिंह, प्रतिभा सिंह, प्रीति झा, रंभा मिश्रा, रीता सिंह, रीमा सिंह और रेणु उपाध्याय की सराहनीय भूमिका रही.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola