बोल बम के जयकारों से गूंजा चास, श्रद्धालुओं की सेवा में लगा शिविर
श्रद्धालुओं के बीच फल, पानी और चाय का वितरण करते लोग
बोकारो में बेहतर झारखंड टीम ने चिड़का धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाया, जिसमें फल, पानी और चाय का वितरण किया गया। पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
चिड़का धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए रविवार को ‘बेहतर झारखंड की ओर’ चास जेल गेट के समीप सेवा शिविर का संचालन कर रहा है. संस्था के संस्थापक विवेक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को फल, ठंडा पानी और चाय उपलब्ध कराया. शिविर में श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गयी थी.
सेवा व सुविधा देने का प्रयासश्रद्धालुओं के पहुंचते ही कार्यकर्ता उनकी सेवा में जुट जाते हैं. इस दौरान क्षेत्र बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आये. इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा.
विवेक सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा करना बेहतर झारखंड की टीम के सामाजिक सरोकार में सामिल है. हर वर्ष की तरह इस बार भी शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की को सेवा व सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









