झारखंड क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले अमिताभ चौधरी को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में शामिल बीडीसीए के पदाधिकारी व अन्य

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर बोकारो में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें उनके योगदान को याद किया गया।

विज्ञापन

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी की चौथी पुण्यतिथि पर रविवार को बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से चास स्थित होटल गोल्डेन रेजिडेंसी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. सभा में जेएससीए के पूर्व पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, बीडीसीए के पदाधिकारी, अंपायर, स्कोरर, कोच, ट्रेनर और खिलाड़ी शामिल हुए. सभी ने अमिताभ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

जेएससीए जिला सब कमेटी के चेयरमैन सह बीडीसीए अध्यक्ष पीएन सिंह ने कहा कि अमिताभ चौधरी का झारखंड क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने झारखंड क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभायी.

बीडीसीए सचिव राजेश रंजन ने कहा कि अमिताभ चौधरी ने झारखंड के सभी जिलों में क्रिकेट के विकास पर जोर दिया. उनके प्रयासों का परिणाम है कि छोटे जिलों के खिलाड़ी भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola