सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में टीबी मुक्त भारत पर जागरूकता कार्यक्रम, 98 एनसीसी कैडेटों ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल एनसीसी कैडेट

बोकारो के रामरुद्र सीएम स्कूल में एनसीसी कैडेटों के लिए टीबी मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने टीबी उन्मूलन का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जिला रामरुद्र सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बोकारो में सोमवार को एयर 31 एनसीसी ट्रूप के कैडेटों के लिए टीबी मुक्त भारत को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में डॉ. हरे कृष्ण बागबट्टा ने कैडेटों को टीबी से बचाव, पहचान और जागरूकता में उनकी भूमिका की जानकारी दी.

कार्यक्रम को संवादात्मक रखा गया, जिसमें कैडेटों ने टीबी से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और सवाल भी पूछे. डॉ. बागबट्टा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है.

कैडेट अपने आसपास के लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और उपचार के प्रति जागरूक कर सकते हैं.कार्यक्रम में एयर 31 एनसीसी ट्रूप के कुल 98 कैडेटों ने भाग लिया. कैडेटों ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Dharmanath Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola