26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी, आयोजन की तैयारियों पर हुई चर्चा
बैठक में मौजूद लोग
बोकारो में 26 अगस्त को मनायी जाने वाली ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर मुस्लिम समुदाय ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। जानिए आयोजन की पूरी जानकारी।
जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी को लेकर रविवार को सिवनडीह स्थित दारुल उलूम अहले सुन्नत हनफिया गरीब नवाज में मुस्लिम समुदाय की बैठक हुई. अध्यक्षता शहर-ए-काजी हाजी अलाउद्दीन खां ने व संचालन मौलाना इलियास फैजी ने किया. बैठक में विभिन्न गांवों के सदर, सचिव, उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, बुजुर्ग और युवाओं ने हिस्सा लिया.
आयोजन की भव्यता और शालीनता पर बल
बैठक में 26 अगस्त को मनाये जाने वाले जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने आयोजन को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए कई सुझाव दिये. विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले जुलूस में शामिल लोगों की सुविधा को लेकर भी चर्चा हुई.
व्यवस्था, स्वागत और अन्य समितियों के सदस्यों को अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाने का निर्देश दिया गया. बैठक में रिजवानुल होदा, हाजी कमरुल हक, हाजी रहमत अली, हाजी साधन बाबू, अब्दुल बारीक अंसारी, रौनक अफरोज, मोबारक अंसारी, मौलाना मोहम्मद मंजूर, मुफ्ती कलीम, हाजी मुहीउद्दीन अंसारी, नोमान अंसारी, साबिर अली, मौलाना शफीक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









