जैनामोड़-फुसरो सड़क पर हादसा, रेलिंग नहीं होने से पुल से नीचे गिरा सीमेंट लदा ट्रक

Updated:
विज्ञापन

पुल से नीचे गिरा ट्रक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जैनामोड़-फुसरो सड़क पर रेलिंग विहीन पुल से सीमेंट लदा ट्रक नीचे गिर गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

जरीडीह थाना क्षेत्र के जैनामोड़-फुसरो सड़क के तुपकाडीह जोरिया के पास अनियंत्रित होकर सीमेंट लदा ट्रक पुल से नीचे गिर गया. जानकारी के अनुसार ट्रक औधोगिक क्षेत्र बालीडीह डालमिया से सीमेंट लेकर अनलोड करने निकला था. इस दौरान ट्रक रेलिंग नहीं होने के कारण पुल से नीचे जा गिरा.

विज्ञापन

यह घटना बीती रात लगभग 11: 30 बजें की है. हालांकि, घटना में चालक बाल बाल बच गया. घटना के दौरान इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से घर से बाहर निकल आए. इधर घटना के बाद जरीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola