खरकाई और संजय नदी का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव, आवागमन ठप

कोलबीरा अंडर ब्रिज में जमा पानी
Heavy Rain : तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सरायकेला की दो प्रमुख नदियों खरकाई और संजय का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. इधर कोलबीरा अंडर पुल पर भी लगभग 3 फीट पानी जमा हो गया है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. अंडरपूल पर सिर्फ बड़ी गाड़ियां ही पार हो रही है. छोटे वाहन जैसे बाइक, कार इत्यादि का आवागमन ठप हो गया है.
Heavy Rain | सरायकेला, प्रताप मिश्रा : सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से सरायकेला की दो प्रमुख नदियों खरकाई और संजय का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है. सरायकेला-खरसावां मार्ग पर खप्पर साही के समीप बहने वाली संजय नदी सुबह से ही उफान पर है. खप्पर साही पुल भी डूब गया है, जिससे खरसावां का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है.
सरायकेला-खरसावां का आवागमन ठप
आज गुरुवार की सुबह से ही पुल के ऊपर से पानी बह रही थी. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, पानी का बाहव भी बढ़ता गया. दोपहर 11 बजे तक पुल के ऊपर करीब 4 फीट पानी बहने लगा. पुल के ऊपर पानी बहने से सरायकेला-खरसावां का आवागमन ठप हो गया है. वही सरायकेला से कांडरा जाने वाली मार्ग पर कोलावीरा अंडरपूल पर पानी का जमा हो गया है.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
अंडरपूल पर छोटी गाड़ियों का आवागमन ठप
कोलबीरा अंडर पुल पर भी लगभग 3 फीट पानी जमा हो गया है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है. अंडरपूल पर सिर्फ बड़ी गाड़ियां ही पार हो रही है. छोटे वाहन जैसे बाइक, कार इत्यादि का आवागमन ठप हो गया है. इधर लगातार बारिश से जिला डीसी ऑफिस के बाहर भी पानी का जमाव हो गया है. वहीं शहरीक्षेत्रों में नालियों के जाम रहने के कारण विभिन्न जगहों में पानी जमा हो गया है.
इसे भी पढ़ें
झमाझम बारिश के बीच खरसावां में बीते 72 घंटे से बिजली गुल, अंधेरे में गुजर रही रातें
रांची में केक काटकर मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन, सीएम ने दी शुभकामना
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




