चांडिल में महुआ शराब पीने के दौरान विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत 

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Seraikela Kharsawan News: चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने अवैध महुआ शराब कारोबारी पर हत्या करने का आरोप लगाया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

चांडिल से हिमांशु गोप की रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल थाना क्षेत्र के सालगाडीह गांव के टोला खोखरोडीह में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सालगाडीह निवासी छूटू लोहार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों और ग्रामीणों ने भादुडीह निवासी अवैध महुआ शराब कारोबारी मानिक मंडल पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. हालांकि थाना में अबतक लिखित शिकायत और मामला दर्ज नहीं किया गया है.

बीते शाम शराब पीने के लिए पहुंचा था छुटु लोहार

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम छूटू लोहार रोज की तरह महुआ शराब पीने के लिए मानिक मंडल के घर पहुंचा था. इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के मुताबिक बात बढ़ने पर मानिक मंडल ने पहले उस पर गर्म पानी फेंका और फिर पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल छूटू को तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

आरोपी की तलाश में छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से आरोपी मानिक मंडल फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले को लेकर चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. मृतक के माता पिता नहीं है. वह अपने जीजा के घर में रहता था. नशा का आदि था. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग जल संसाधन विभाग को मिले दो नये प्रभारी अभियंता, बलराम मुर्मू और जयपाल मांझी ने संभाली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें: रांची में दूसरे दिन भी जारी रहा मनरेगा कर्मियों का महाधरना, 17 जून से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola