Bokaro News : 28 को तीन लाख 53 हजार बच्चे लेंगे पोलियोरोधी खुराक

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बूथ पर 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना है : डीडीसी

विज्ञापन

Bokaro News :राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआइडी) के तहत 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा. इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी. मौके पर बताया गया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर जिले के सभी 2005 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के तीन लाख 53 हजार बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलायी जायेगी. सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी अंतिम चरण में है.

तैयार एक्शन प्लान का शत-प्रतिशत हो क्रियान्वयन :

डीडीसी श्रीमती मजूमदार ने कहा : संबंधित पदाधिकारी व कर्मी सुनिश्चित करें कि बूथ पर 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा. तैयार एक्शन प्लान का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन हो. सफलता के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये.

वैक्सीन की गुणवत्ता बनाये रखना होगी प्राथमिकता :

सीएस डॉ एबी प्रसाद ने कहा : गरमी में पोलियो वैक्सीन की गुणवत्ता बनाये रखना प्राथमिकता होगी. सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में आइस पैक व कोल्ड चेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम 20 जून तक पूरा होगा. हर प्रखंड से माइक्रो प्लान व मैनपावर आइडेंटिफिकेशन संबंधी प्रतिवेदन 18 जून तक जिला स्तर पर उपलब्ध कराया जायेगा, ताकि संचालन में कठिनाई नहीं हो. अभियान में 2005 बूथों के अतिरिक्त 60 ट्रांजिट टीम व 24 मोबाइल टीम तैनात होंगे. यह टीम रेलवे स्टेशन, बस पड़ाव, भीड़भाड़ वाले स्थल व दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को खुराक देंगे. मौके पर नोडल पदाधिकारी डॉ शालिना टुडू, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एनपी सिंह, डीपीआरओ रवि कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ सुमन गुप्ता, डीइओ जगरनाथ लोहरा, एपीआरओ अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola