Bokaro News : योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : प्रधानाचार्य

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : सरकारी विद्यालयों में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

Bokaro News : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को योग अभ्यास कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मियों ने भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम व ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया. उद्देश्य था विद्यार्थियों व शिक्षकों के बीच स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति तथा शारीरिक सुदृढ़ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना. जिला रामरुद्र मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय चास में आयोजित कार्यक्रम का संचालन डॉ अनामिका सिंह व गुरप्रीत कौर डांग के मार्गदर्शन में हुआ. प्रधानाचार्य डॉ संतोष कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है. नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास व कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola