पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने खाया कीटनाशक, गंभीर

Updated at : 30 Jul 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ा के बाद पति ने खाया कीटनाशक, गंभीर

कथारा/जारंगडीह : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी की 16 नंबर कॉलोनी में रविवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पत्नी में झगड़ा के बाद पति मनोज साव (21) (पिता महावीर साव उर्फ गुजर) ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ गयी. स्थिति खराब होते हुए परिजनों ने मनोज साव को तुरंत […]

विज्ञापन
कथारा/जारंगडीह : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी की 16 नंबर कॉलोनी में रविवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे पत्नी में झगड़ा के बाद पति मनोज साव (21) (पिता महावीर साव उर्फ गुजर) ने गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ गयी. स्थिति खराब होते हुए परिजनों ने मनोज साव को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कथारा पहुंचाया.
अस्पताल में डॉ एसके सिंह प्राथमिक उपचार के बाद उसे दवा देकर उल्टी करवाने का प्रयास किया, लेकिन धीरे-धीरे उसकी स्थिति और खराब होने लगी तो चिकित्सक ने बीजीएच रेफर कर दिया. इधर, अस्पताल में पहुंचे मनोज के भाई कालीचरण ने बताया कि छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होते रहता था. रविवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ.
मनोज ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की. इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में रखे कीटनाशक दवा पी लिया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ एसके सिह ने बताया कि फिनाइल पीने की बात कहने पर मनोज को उल्टी कराने का प्रयास किया लेकिन बाद में कीटनाशक खाने का पता चला. इसके बाद बोकारो रेफर किया गया. घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola