Bokaro News : चोरी के 12 घंटे के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार, सभी सामान बरामद

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : चोरी के 12 घंटे के अंदर दो आरोपी गिरफ्तार, सभी सामान बरामद

Bokaro News : पड़ोसी ने दर्ज कराया था चोरी का मामला, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

विज्ञापन

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो.

बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी में रविवार को चोरों ने एक बंद आवास का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पड़ोसी ने थाना को सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मानवीय सूचना के आधार पर 12 घंटे के अंदर सोमवार को चोरी के दोनों आरोपियों कुर्मीडीह निवासी अमित कुमार सिंह व मदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चोरी गया सभी सामान भी बरामद कर लिया. दोनों आरोपियों पर बालीडीह थाना में पहले से दो केस दर्ज हैं. यह जानकारी बालीडीह थाना में मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार व बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को दी.

श्री कुमार ने बताया कि रेलवे कॉलोनी में रहनेवाली बसंती देवी ने रविवार को बालीडीह थाना को बताया कि उसकी पड़ोसी रिया मुखर्जी अपने आवास को बंद कर शहर से बाहर गयी हुई है. उसके आवास का ताला टूटा हुआ है. सूचना रिया मुखर्जी को दी गयी. पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने कांड दर्ज किया. एसपी नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय के निर्देश पर एक टीम गठित कर जांच-पड़ताल शुरू की गयी. जानकारी मिली की कुर्मीडीह निवासी अमित व मदन चोरी की घटना में शामिल हैं. टीम ने छापेमारी कर दोनों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने एक लैपटॉप बैग सहित, तीन स्टैंड पंखा, दो प्लास्टिक कुर्सी, दो छोटा साइकिल, एक स्टेबलाइजर, एक प्लाईवुड फोल्डिंग बेड, एक नीले रंग का प्लास्टिक का ड्रम, तीन पीस बैग, ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे का रॉड बरामद किया. पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. पुलिस पूछताछ के आधार पर गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. रेलवे कॉलोनी के दो बंद आवासों में चोरी की घटना की भी जांच की जा रही है. छापामारी दल में बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि जितेंद्र कुमार यादव, पुअनि अजय कुमार राय, सअनि आनंद ठाकुर, सअनि उमेश कुमार, सअनि बलदेव यादव, आरक्षी मरियानुस जोजो, बैजनाथ राउत शामिल थे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola