बोकारो में बिना पुलिस वेरिफिकेशन किरायेदार रखा तो जेल जाएंगे मकान मालिक, अभी कर लें ये 2 काम
बोकारो पुलिस
बोकारो पुलिस ने जिले भर में किरायेदारों के पुलिस सत्यापन के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. मकान मालिकों को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने किरायेदारों की पूरी जानकारी पुलिस को देनी होगी. देर न करें, अभी करवा लें सत्यापन.
बोकारो से रंजीत कुमार की रिपोर्ट
Bokaro Police, बोकारो : अगर आप बोकारो जिले में रहते हैं और अपने घर या दुकान पर किरायेदार रखने की सोच रहे हैं, या पहले से ही किरायेदार रखा हुआ है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बोकारो पुलिस अब पूरे जिले में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन (Police Verification) कराने के लिए एक विशेष अभियान चलाने जा रही है. बोकारो के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री नाथू सिंह मीणा ने साफ चेतावनी दी है कि यदि बिना सत्यापन के कोई किरायेदार किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि या अपराध में संलिप्त पाया गया, तो मकान मालिक भी मुसीबत में पड़ेंगे. पुलिस इसे अपराधियों को संरक्षण देने का मामला मानते हुए मकान मालिक पर सीधे कानूनी कार्रवाई (FIR) करेगी.
एसपी ने अधिकारियों को सौंपा टास्क
इस विशेष अभियान को धरातल पर उतारने के लिए बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने एक हाई-लेवल ब्लूप्रिंट तैयार किया है. उन्होंने सिटी डीएसपी राजीव रंजन, मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार, चास एएसपी वेदांत शंकर सहित जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) को किरायेदारों की जांच का विशेष टास्क सौंपा है. इसी सिलसिले में सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों (थानेदारों) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की. डीएसपी ने सभी थानों को अपने-अपने इलाकों में जल्द से जल्द डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन कार्य शुरू करने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि संदिग्ध और गलत इरादे से रह रहे किरायेदारों की पहचान की जा सके.
ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार
क्या करना होगा मकान मालिकों को?
मकान मालिकों को किसी भी कानूनी पेंच से बचने के लिए तुरंत ये 2 कदम उठाने होंगे:
बोकारो एसपी की दो टूक
"आवास या व्यावसायिक परिसर को किराये पर लेकर किसी भी तरह का गैर-कानूनी काम करने वालों से पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी. सभी मकान मालिक अपने किरायेदारों का जल्द से जल्द थाना से सत्यापन करा लें. यदि कोई किरायेदार इसमें सहयोग नहीं करता है, तो तुरंत अपने थाने को सूचित करें."
नाथू सिंह मीणा, एसपी, बोकारो
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









