Bokaro News : जोधाडीह मोड़ क्षेत्र में प्रेशर कम होने से नहीं मिल रहा है पर्याप्त पानी

Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : जोधाडीह मोड़ क्षेत्र में प्रेशर कम होने से नहीं मिल रहा है पर्याप्त पानी

Bokaro News : निगम प्रशासन से लोगों ने की समस्या के जल्द निदान की मांग

विज्ञापन

Bokaro News : चास. चास नगर निगम की जलापूर्ति योजना से चास शहर के लोगों को लगातार पानी मिल रहा है. सुबह लगभग एक घंटा लोगों को सप्लाई पानी मिलता है. इसलिए सुबह होते ही महिला-पुरुष सप्लाई पानी के संग्रह करने में जुट जाते हैं. कई जगह सप्लाई पानी का फ्री प्वाइंट भी दिया गया है, लेकिन कुछ दिनों से जोधाडीह मोड़ पानी टंकी से होने वाले जलापूर्ति का प्रेशर कम रहने से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.

स्थानीय निवासी राजेश कुमार, कुमार अनूप, अमित कुमार, सावित्री देवी, मनचल पांडेय सहित अन्य ने कहा कि सप्लाई पानी प्रेशर कम होने से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की खपत ज्यादा होती है. निगम द्वारा मात्र एक घंटे जलापूर्ति की जा रही है, प्रेशर कम होने से विभिन्न जगहों पर लगे प्वाइंट से सभी को पानी नहीं मिल पा रहा है. निगम समस्या का जल्द समाधान करे.

24 घंटे में होगा समस्या का समाधान :

चास नगर निगम के मेयर भोलू पासवान ने कहा कि पानी का प्रेशर कम होने की जानकारी लोगों द्वारा प्राप्त हुई है. संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है 24 घंटे के अंदर इस समस्या का समाधान किया जायेगा कोई भी समस्या हो चास की जनता सीधे संबंधित पार्षद और निगम कार्यालय को जानकारी दें.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola