Bokaro News : दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 26 May 2026 1:01 AM
Bokaro News : दोनों घायलों को सदर अस्पताल किया गया रेफर
Bokaro News : प्रतिनिधि, पेटरवार. पेटरवार थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को सीएचसी, पेटरवार में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है. जानकारी अनुसार प्रखंड के भेलवाटांड़ निवासी सुभाष महतो (35 वर्ष) प्रखंड के ओरदाना गांव में मंडा पर्व देखकर पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे अपनी बाइक से अपने घर भेलवाटांड़ लौट रहा था, तभी ओबरा गांव के पास एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटना में सुभाष के सिर में गंभीर चोट लगी. ग्रामीणों के सहयोग से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ज्योत्सना सिन्हा ने प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके पूर्व सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे ओरदाना से मंडा पर्व देख कर अपने घर लौट रहे रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र के रकुवा गांव निवासी बबलू करमाली(17 वर्ष) को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी. ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉ रितु कुमारी ने प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










