श्री विधि से किसान करें खेती कार्यशाला. किसानों को मिली डीएसआइ पद्धति की जानकारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2016 5:27 AM

विज्ञापन

खरीफ महोत्सव 2016 के तहत स्थानीय कृषि कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ डीएओ संत लाल साह ने किया. सुपौल : खरीफ महोत्सव 2016 के तहत स्थानीय कृषि कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. बीएओ शिवनाथ […]

विज्ञापन

खरीफ महोत्सव 2016 के तहत स्थानीय कृषि कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का शुभारंभ डीएओ संत लाल साह ने किया.

सुपौल : खरीफ महोत्सव 2016 के तहत स्थानीय कृषि कार्यालय परिसर में प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. बीएओ शिवनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ डीएओ संत लाल साह ने किया. मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार व विभाग द्वारा खरीफ फसल के पैदावार को बढ़ाने के लिए गत पांच वर्ष से इस क्षेत्र में श्री विधि के माध्यम से किसानों को खेती करने की सलाह दी गयी,
जहां श्री विधि से किसानों को लाभ मिला है. किसानों को कम लागत पर अच्छी पैदावार हो इसके लिए डीएसआइ विधि बनाया गया है. इस विधि से खेती करने पर किसानों को श्री विधि में लगने वाले लागत से भी कम खर्च पर अधिक पैदावार मिलेगी. आज के दौर में किसानों के लिए मजदूर की समस्या बनी हुई है. धान की उपज के लिए पूर्व में बिचड़ा उगाने से लेकर रोपाई करने तक खेतों में काफी मजदूरों को लगाना पड़ता था. साथ ही इस दौरान खेतों की जुताई में काफी खर्च करना पड़ता था.
डीएसआइ पद्धति से किसान खेतों में धान की सीधी बुआई करेंगे. किसानों को इसका पुन: रोपाई करने की दरकार नहीं होगी. डॉ अमन कुमार के संचालन में आयोजित कार्यशाला में जिला उद्यान पदाधिकारी ज्ञानचंद, बीडीओ आर्य गौतम, जीपीएस कालीचरण, किसान सलाहकार मो आसिफ इकवाल, मुखिया पति मो तजमुल हुसैन,आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव मेहता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन