Supaul Drug Bust: बिहार के सुपौल जिले में एनएच-327E पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, दो लग्जरी कारों से 1400 ग्राम स्मैक बरामद

Supaul Drug Bust
Supaul Drug Bust: बिहार के सुपौल जिले में हाईवे पर फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, दो तस्कर गिरफ्तार होते ही मचा हड़कंप
Supaul Drug Bust: बिहार के सुपौल जिले में अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है. बुधवार देर शाम जदिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया, जिसमें दो लग्जरी कारों से करीब 1400 ग्राम स्मैक बरामद की गई. कार्रवाई के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है.
इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है. शुरुआती जांच में तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.
गुप्त सूचना के बाद हाईवे पर बिछाया गया जाल
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एनएच-327 ई मार्ग से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ की खेप गुजरने वाली है. इसके बाद जदिया थाना पुलिस ने हाईवे पर सघन वाहन जांच शुरू कर दी.
इसी दौरान दो संदिग्ध लग्जरी कारों को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान कारों से लगभग 1400 ग्राम स्मैक बरामद हुई. पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्करों में एक की पहचान पिलुवाहा निवासी के रूप में हुई है.
एसपी भी पहुंचे मौके पर, नेटवर्क की जांच तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए SP Supaul भी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई किस इलाके में होनी थी.
सूत्रों के मुताबिक पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में भी लगी है. संभावना जताई जा रही है कि यह नेटवर्क बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी जुड़ा हो सकता है.
इलाके में बढ़ी चौकसी, पुलिस फिलहाल सतर्क
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हाईवे और आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है. हालांकि मामले को लेकर पुलिस फिलहाल ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा.
जदिया (सुपौल) से उमेश कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रत्युष प्रशांत
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










