शटर तोड़ कपड़ा दुकान से 3.55 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Updated:
विज्ञापन
दुकान में चोरी के बाद लोग

दुकान में चोरी के बाद लोग

सुपौल के बिरंची कामत हाट में एक कपड़ा दुकान से चोरों ने रात में शटर तोड़कर लगभग 3.55 लाख रुपये के कपड़ों और नकदी की चोरी कर ली. घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिससे चोरों की पहचान की जा रही है.

विज्ञापन

सुपौल : जदिया थाना क्षेत्र की परसागढ़ी उत्तर पंचायत स्थित बिरंची कामत हाट, हरिनाहा में बुधवार की रात चोरों ने एक कपड़ा दुकान का शटर तोड़कर करीब 3.55 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दुकान से लगभग 3.50 लाख रुपये मूल्य के नए कपड़े और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित दुकानदार ने जदिया थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

सुबह खुला चोरी का राज

जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 14 निवासी विजेंद्र मेहता की बिरंची कामत हाट में 'मां तारा वस्त्रालय' नाम से कपड़ों की दुकान है. उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने फोन कर शटर टूटा होने की सूचना दी. मौके पर पहुंचने पर दुकान का सामान बिखरा मिला और बड़ी मात्रा में नए कपड़े तथा गल्ले में रखी नकदी गायब थी.

रात 12:41 बजे वारदात, कैमरे में कैद हुए बदमाश

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर पूरी घटना सामने आ गई. फुटेज के अनुसार, रात 12:41 बजे अज्ञात बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे और सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करा दी है, जिससे चोरों की पहचान की उम्मीद जताई जा रही है.

व्यापारियों में बढ़ी चिंता

दुकानदार ने बताया कि इसी स्थान पर स्थित उनकी दूसरी दुकान भी पहले कई बार चोरों के निशाने पर आ चुकी है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है. स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.

पुलिस जांच में जुटी

जदिया थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दुकानदार ने चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.


विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन