कोसी बराज में जलस्तर बढ़ने के बाद नजर आई गंगा डॉल्फिन, बढ़ी संरक्षण की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
कोसी बराज में जलस्तर बढ़ने के बाद दिखा गंगा डॉल्फिन,

कोसी बराज पर पानी में तैरता डॉल्फिन

कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद वीरपुर स्थित कोसी बराज के डाउन स्ट्रीम में एक बार फिर गंगा डॉल्फिन को देखा गया है. इस दुर्लभ जलीय जीव की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन

सुपौल : कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बीच गुरुवार सुबह वीरपुर स्थित कोसी बराज के डाउन स्ट्रीम में एक बार फिर गंगा डॉल्फिन दिखाई दी. डॉल्फिन के नजर आने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई है. इससे पहले भी इस इलाके में डॉल्फिन देखी जा चुकी है.

पहले भी मिल चुके हैं डॉल्फिन के प्रमाण

वन्यजीव अभ्यारण्य पटना और दिल्ली की संयुक्त टीम ने वर्ष 2024 में तीन दिवसीय कोसी प्रवास के दौरान पक्षियों की गणना के साथ कोसी नदी में डॉल्फिन की मौजूदगी की पुष्टि की थी. टीम ने कोसी बराज से कोसी महासेतु तक के क्षेत्र को डॉल्फिन के लिए उपयुक्त और संरक्षित क्षेत्र बताया था. साथ ही भविष्य में इनकी संख्या बढ़ने की संभावना भी जताई थी.

चीफ इंजीनियर बोले, कई बार देख चुका हूं डॉल्फिन

बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण विभाग, वीरपुर के मुख्य अभियंता संजीव शैलेश ने बताया कि उन्होंने स्वयं पांच से छह बार इस डॉल्फिन को देखा है. उनके अनुसार यह गंगा डॉल्फिन है, क्योंकि इसका आकार अपेक्षाकृत बड़ा है. यह प्रायः कोसी बराज के 26, 27 और 36 नंबर फाटक के आसपास दिखाई देती है. हालांकि इसकी संख्या के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता.

संरक्षण की व्यवस्था नहीं, लेकिन अच्छी है मौजूदगी

मुख्य अभियंता ने बताया कि फिलहाल डॉल्फिन संरक्षण के लिए विभाग के स्तर पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं है. फिर भी कोसी नदी में गंगा डॉल्फिन का दिखाई देना पर्यावरण और जैव विविधता की दृष्टि से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है. स्थानीय लोगों ने भी इस दुर्लभ जलीय जीव के संरक्षण के लिए प्रभावी पहल की मांग की है.

और पढ़ें : कोसी का पानी सियानी गांव पहुंचा, घर-आंगन तक घुसा बाढ़ का पानी : जनजीवन प्रभावित


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन