दो बाइकों की टक्कर में चार घायल, एक रेफर
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 13 May 2026 7:13 PM
तीन घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में चल रहा है
त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर बुधवार की दोपहर उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीपुर बिशनपुर डपरखा के समीप तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों के देखरेख में ने उनका इलाज शुरू किया. ड्यूटी पर तैनात डॉ संजीव कुमार सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मो फिदा हुसैन को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं अन्य तीन घायलों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की निगरानी में चल रहा है. घायलों की पहचान राजेश्वरी थाना क्षेत्र के ग्वालपाड़ा पंचायत अंतर्गत रतनसार वार्ड नंबर 11 निवासी गुलाब सरदार के पुत्र सुजीत कुमार, फुदो सरदार के पुत्र विजय सरदार, मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत स्थित महाराजी टपरा टोला वार्ड नंबर 12 निवासी नियामउद्दीन के पुत्र मो फ़िदाहुसैन व सुपौल थाना क्षेत्र के परसौनी बकौर वार्ड नंबर 5 निवासी मो मुस्लिम के पुत्र मो इलियास के रूप में हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










