ट्रैक्टर पलटने से 31 बच्चे जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jun 2016 5:36 AM
विज्ञापन
मनमानी. बेला पंचायत के विजयी मुिखया ने निकाला जुलूस, घटी घटना बेला पंचायत के मुखिया द्वारा निकाले गये जुलूस में शामिल ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में 31 बच्चे घायल हो गये. वीरपुर : प्रशासनिक विफलता के कारण बेला पंचायत के मुखिया द्वारा निकाले गये जुलूस में शामिल ट्रैक्टर पलट गयी. इस घटना में 31 […]
विज्ञापन
मनमानी. बेला पंचायत के विजयी मुिखया ने निकाला जुलूस, घटी घटना
बेला पंचायत के मुखिया द्वारा निकाले गये जुलूस में शामिल ट्रैक्टर पलट गया. इस घटना में 31 बच्चे घायल हो गये.
वीरपुर : प्रशासनिक विफलता के कारण बेला पंचायत के मुखिया द्वारा निकाले गये जुलूस में शामिल ट्रैक्टर पलट गयी. इस घटना में 31 बच्चे घायल हो गये. ट्रैक्टर के पलटने के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. जुलूस में शामिल व आस पड़ोस के लोगों की मदद से जख्मियों को समीप स्थित अस्पतालों में भरती कराया गया. वहीं वीरपुर अस्पताल में भरती कराये गये घायलों में दो की स्थिति गंभीर रहने के कारण बच्चों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज को लेकर चिकित्सकों ने पूर्णिया रेफर किया है. साथ ही एक बच्चे को इलाज के लिए विराटनगर भेजा गया .
ज्ञात हो कि बेला पंचायत क्षेत्र से मुखिया का चुनाव जीतने वाले मोहम्मद सफीकुल्ला ने मंगलवार को प्रशासनिक मनाही के बावजूद विजय जुलूस निकाला. जिसमें गांव के छोटे-छोटे बच्चों को ट्रैक्टर पर लाद कर 50-60 की संख्या में बाइक सवार को भी शामिल किया. बच्चों से लदा ट्रैक्टर मिलन चौक से पूरब और मंडल टोला से पश्चिम दुर्घटनाग्रस्त हो गया़ बच्चों की चीख पुकार से आसपास का माहौल गमगीन हो गया.
वहीं आनन-फानन में मोटर साइकिल सवारों ने क्रमशः एक-एक दो-दो बच्चों को बाइक पर बिठा कर वीरपुर स्थित ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया . अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉक्टर कुमार वीरेंद्र प्रसाद की देखरेख में उन बच्चों का इलाज शुरू हुआ.अस्पताल में चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










